कांग्रेस ने मासूमों की मौत पर राजनीति की, भाजपा कर रही संवेदनशील कार्रवाई: खंडेलवाल

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेताओं उमंग सिंघार और जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए, दोषी अधिकारियों व चिकित्सकों पर कार्रवाई शुरू की और संबंधित कफ सिरप को दुकानों से जब्त करने के निर्देश जारी किए।

खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने इस दर्दनाक घटना को राजनीतिक मंच बना लिया है, जबकि भाजपा सरकार ने हर स्तर पर तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री स्वयं पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, संवेदना व्यक्त की और बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि भाजपा सरकार परिणाम दे रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर नागरिक, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

एकतरफा कार्रवाई के विरोध में दवा दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन, कल से जिले भर में दुकान बंद का ऐलान 

Tue Oct 7 , 2025
सागर। जिला प्रशासन के खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दवा दुकानों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध स्वरुप लामबंद दुकानदारों ने कल बुधवार से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है. मालूम हो कि पिछले एक माह से जिले भर के मेडिकल स्टोरों की जांच की […]

You May Like