डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड में सात दिन से पानी आपूर्ति ठप,धरने पर बैठे रहवासी

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड के तहसीली क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पानी की लगातार किल्लत से परेशान वार्डवासी बुधवार को वार्ड पार्षद शिवशंकर यादव के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

पार्षद शिवशंकर यादव ने बताया कि क्षेत्र में नलों से पिछले सात दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कई बार फोन और लिखित शिकायत के माध्यम से आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वार्डवासी जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Next Post

शाजापुर पुलिस ने 106 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

Wed Oct 15 , 2025
शाजापुर। सायबर सेल कार्यालय ने CEIR(सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर वर्ष 2022 से 2025 तक के गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। इन मोबाइलों को 15 अक्टूबर 2025 को उनके आवेदकों को सौंपा गया। पुलिस ने इससे पहले वर्ष 2023 और […]

You May Like