थाना लसूड़िया में कन्या भोज और कन्या पूजन, बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश

इंदौर: लसूड़िया ने समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा के महत्व को लेकर आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में राज्य सरकार और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लेकर इस पहल को समर्थन दिया. लसूड़िया थाना परिसर में आयोजित कन्या भोज और कन्या पूजन कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे.

आयोजन में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन 2, पुलिस उपायुक्त जोन 1, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 और सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर ने भी शिरकत की. कार्यक्रम में लगभग 45 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 4000 से अधिक बालिकाएं शामिल हुईं. थाना स्टाफ ने सहयोग राशि इकट्ठा करके इस कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्देश्य समाज में पुलिस और जनता के बीच विश्वास, स्नेह, आत्मीयता तथा सहयोग की भावना को मजबूत करना है.

Next Post

रासुका में गिरफ्तार किए आरोपी को भेजा जेल

Sat Sep 27 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने रासुका प्रकरण में शहर के कुख्यात अपराधी शुभम चौकसे को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर में भेज दिया. शुभम चौकसे के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त झोन-2 अमरेन्द्र सिंह […]

You May Like