SIR सर्वे में रुचि न लेने वाले एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस

सागर। वर्तमान में निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण, 2003 के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण की मैपिग बी.एल.ओ के ऐप के माध्यम से की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश के बाबजूद जिले में कुछ बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने के कारण एसआईआर सर्वे मे प्रगति कम पाई गई है। एसडीएम जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरयावली 40 अमन मिश्रा के द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐसे एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है एवं जबाव न देने पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।श्रीमती हीरा यादव, बी.एल.ओ भाग संख्या 105 केन्ट वार्ड,कड़ोरी लाल अहिरवार, बी.एल.ओ भाग संख्या 87 भैंसा, दिनेश उपाध्याय, बी.एल.ओ भाग संख्या 25 खैरा रालैया,श्रीमती रिंकी यादव बी.एल.ओ भाग संख्या 118 गढौली खुर्द,श्रीमती संध्या साहू, बी.एल.ओ भाग संख्या 115 केन्ट वार्ड

अकबर खाँ, रोजगार सहा. बी.एल.ओ भाग संख्या 73 कुडारी

श्रीमती वर्षा कोरी, बी.एल.ओ भाग संख्या 215 बहेरिया गदगद

श्रीमती हेमलता पटवा बी.एल.ओ भाग संख्या 251 डुगासरा

श्रीमती जंयती सूर्यवंशी बी.एल.ओ भाग संख्या 122 बम्हौरी रेगुबां

श्रीमती प्रभा चौरसिया, बी.एल.ओ भाग संख्या 214 बहेरिया गदगद

श्रीमती संगीता पटेल, बी.एल.ओ भाग संख्या 213 बागोरा

श्रीमती रानी बेहना, बी.एल.ओ भाग संख्या 219 केरबना को नोटिस जारी किए गए है।

Next Post

रीवा से दिल्ली के लिये 72 सीटर विमान भरेगा उड़ान

Thu Nov 6 , 2025
रीवा। विन्ध्यवासियों के लिये इंतजार की घड़ी समाप्त हो रही है. रीवा, विन्ध्य एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को वायुसेवा का नियमित लाभ मिलना शुरू हो जायेगा. रीवा से दिल्ली के लिये 72 सीटर विमान 10 नवम्बर को रीवा एयरपोर्ट से रवाना होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय […]

You May Like

मनोरंजन