स्काउट-गाइड दल का परेड अभ्यास, पूर्व उपाध्यक्ष तिवारी ने बढ़ाया उत्साह

सतना: स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय परेड में भाग लेने के लिए भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सतना का दल निरंतर अभ्यास में जुटा है। रविवार को सिविल लाइन परेड ग्राउंड में अभ्यास के दौरान भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश, भोपाल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी और आजीवन सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक दत्त पांडे पहुंचे।

उन्होंने स्काउट-गाइड से मुलाकात कर हाल-चाल लिया और बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु स्वल्पाहार कराया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट विश्वनाथ मिश्र, रोवर लीडर पुष्पेंद्र नामदेव, अर्चित तोमर, संदीप पटेल समेत स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वाज

Wed Aug 13 , 2025
सतना:स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त को […]

You May Like