सड़कों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी, नगर निगम का अभियान लगातार जारी

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर की सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के नेतृत्व में निगम की टीम बैढ़न डीएव्ही रोड सहित मुख्य मार्ग एवं विभिन्न प्रमुख मार्गों से आवारा पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला भेज रही है।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर पशुओं को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी इसी तरह चलता रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Next Post

'ड्रैगन' के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट

Tue Jul 28 , 2026
‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके कंधे में चोट आई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 2 महीने का बेड रेस्ट बोला है। साउथ सिनेमा और दुनिया भर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर जूनियर एनटीआर के […]

You May Like