चोरी का ई रिक्शा बरामद नाबालिग पर कार्रवाई, मुख्य आरोपी फरार

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की है. चोरी की घटना का अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस को इस दौरान करीब एक लाख रूपए की कीमत का एक ई रिक्शा वाहन बरामद हुआ.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को फरियादी गुफरान खान (45) निवासी मदर इंडिया कालोनी ब्रेकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई. गुफरान ने पुलिस को बताया कि उनका ई रिक्शा वाहन देर रात को घर के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर अपने साथ ले गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने वाहन चोर की तलाश शुरू की.

पुलिस ने तहकीकात करते हुए मुख्य वाहन चोरी के आरोपी को चिन्हित किया. आरोपी जब एक नाबालिग के साथ चोरी के ई रिक्शा से जा रहा था. सामने से पुलिस को आता देखकर वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला. पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ रहे नाबालिग को पकड़ कर पूछताछ करते हुए कार्रवाई की. मुख्य आरोपी को लेकर पुलिस उसके आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है. चोरी का वाहन पुलिस ने मौके पर बरामद कर लिया.

Next Post

फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से मेडिकल सीट लेने वाले डॉक्टर को 3 साल की सजा, अर्थदंड भी

Tue Jan 27 , 2026
भोपाल। जिला न्‍यायालय फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर मेडिकल सीट पर प्रवेश लेने वाले आरोपी डॉक्‍टर सुनील सोनकर को 3 साल की सजा सुनाई है. अपर सत्र न्‍यायाधीश अतुल सक्‍सेना ने आरोपी पर कूटरचित दोषसिद्ध पाए जाने पर अर्थदंड के साथ सजा सुनाई है. प्रकरण में शासन […]

You May Like

मनोरंजन