स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वाज

सतना:स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे से 9.05 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे।

प्रातः 9.05 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण मार्च पास्ट, प्रातः 9.25 बजे से 9.55 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश के वाचन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। प्रातः 9.55 बजे से 10 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन, प्रातः 10 बजे से 10.30 तक पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन तथा प्रातः 10.30 बजे से पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।

Next Post

रिश्वत लेते नगर सैनिक रंगे हाथ पकड़ा, प्रधान आरक्षक भी आरोपी

Wed Aug 13 , 2025
सतना: मैहर देहात थाने में दर्ज प्रकरण में और धाराएं न बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी. शिकायत पर लोकायुक्त रीवा टीम ने नगर सैनिक बृजेंद्र कुमार मिश्रा को 4,500 रुपए की शेष रकम लेते रंगे हाथ दबोच लिया. सत्यापन के दौरान प्रधान […]

You May Like