चेन्नई 04 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु में मतगणना के अब तक के रूझान में तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) बड़ा उलटफेर करते हुए 38 सीटों में आगे चल रही है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां अन्नाद्रमुक पार्टी 36 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं टीवीके अन्नाद्रमुक को कड़ी टक्कर देते हुए 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि द्रमुक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है और कांग्रेस और पीएमके दो-दो सीटों पर आगे चल रही है।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, डीएमडीके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एक-एक सीट पर आगे चल रही है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।
