
छतरपुर। राजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम ओटा पुरवा केड़ी पुरवा के बच्चे और ग्रामीण स्कूल भवन की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर गांव में स्कूल भवन बनवाने की मांग रखी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चों की पढ़ाई वर्तमान में समाज भवन में कराई जा रही है। उनका आरोप है कि समाज भवन भी जर्जर हालत में है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्थायी स्कूल भवन जरूरी है।
बच्चों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्कूल भवन निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनसुनवाई में दिए गए आवेदन पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा और बच्चों की समस्या का जल्द समाधान होगा।
