जबलपुर:सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस लाइन में शासकीय क्वार्टर नंबर 5-सी में रहने वाले प्रधान आरक्षक लक्ष्मण चौधर का शव बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर से बरामद हुआ है। घटना के वक्त प्रधान आरक्षक घर में अकेले थे। बंद मकान से शव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधान आरक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
Next Post
युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Wed Nov 11 , 2026
जबलपुर । संजीवनीनगर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग में प्रेम संबंध के विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, बड़ा पत्थर शास्त्रीनगर निवासी राहुल […]
