पांढुरना: ग्राम मारूड़ निवासी नागोराव कडू के घर के फ्रिज का कंप्रेसर में जोरदार धमाके के साथ ही फटते ही आग लगी और यह तेजी से फैलने लगी,सूचना मिलते ही नगर मुख्यालय से फायर दल वाहन के साथ घटनास्थल पहुंचे,हाला कि तब तक परिजनों एवं पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया,जिससे बडी दुर्घटना होते-होते टल गई,बताया जा रहा है कि इस आग से घर में रखे सामान के साथ ही नगद राशि भी जल गई।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम मारूड़ में रहने वाले नागोराव कडू के घर में रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे फ्रिज के कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाके के साथ ही आग लग गई,और यह आग पास ही रखी अलमारी के कपड़ों में लगते ही घर में तेजी से फैलने लगी यह देख पडोसियों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया,बताया जा रहा है कि अलमारी में रखे कपड़ों के साथ ही हजारों रुपयों की नगद राशि भी जलकर नष्ट हो गई। वहीं सूचना के तुरंत बाद ही नगर जिला मुख्यालय से दमकल वाहन घटना स्थल भी पहुंच गया था। लेकिन इसके पहले ही परिजनों तथा पडोसियों की सूझबुझ से समय रहते ही आग पर काबू पाने से बडी अग्नि दुर्घटना घटित होने से टल गई।
