
ग्वालियर। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा है कि युवक कांग्रेस अब ग्वालियर में युवाओं व जनता की आवाज उठाने के लिये महती भूमिका निभायेगी। नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय यादव की चुनाव जीतने के बाद यह पत्रकारों से पहली चर्चा थी।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के अनुयायी विजय यादव ने कहा कि युवक कांग्रेस शहर व जिले में विस्तार के लिये अभियान चला रही है, प्रत्येक वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोडा जायेगा। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी जिला कार्यकारिणी की वह शीघ्र ही घोषित करेंगे। जिसमें कांग्रेस संगठन की रीति नीतियों के प्रति वफादार युवा कार्यकर्ताओं को मौका देंगे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह जिले में विभिन्न मुददों को लेकर जनता की आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम युवाओं की लडाई में सबसे आगे है और युवाओं को रोजगार के लिये अभियान भी छेड दिया है।
