मो. बड़ोदिया में बावड़ी उत्सव का आयोजन

शाजापुर. मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड मोहन बड़ोदिया के दाऊजी की बावड़ी हनुमान मंदिर परिसर में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जनपद सीईओ अमृतलाल सिसोदिया थे. विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी, किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कलमोदिया, सरपंच जगदीश पाटीदार उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही बावड़ी की स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया तथा जल संरक्षण पर शपथ दिलवाई गई. इस दौरान श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की गई. इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी छात्र, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष, प्रस्फुटन समिति सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन परामर्शदाता महेश सिसोदिया ने किया एवं आभार परामर्शदाता श्रीमती कामिनी शर्मा ने माना.

Next Post

मूसा आजम खान बने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

Wed Jul 1 , 2026
शाजापुर, जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक धारदार बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए पार्टी आलाकमान ने एक बड़ा संगठनात्मक दांव खेला है. शाजापुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार मूसा आजम खान का सियासी कद बढ़ाते हुए, उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगरीय […]

You May Like