शादी का झांसा देकर युवती की लूटी अस्मत

जबलपुर: शहर की युवती को प्रेम जाल मेें फंसाकर शातिर युवक उसकी अस्मत लूटता रहा। जब युवती ने दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया जिसके  बाद पीडि़ता ने अधारताल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सिहोरा निवासी बृजेश रजक 24 वर्षीय ने गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया।

इसके बाद दिसम्बर 2023 में वे युवती को घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद युवक अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अपने एक किराए के मकान में ले गया जहां जबरस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने युवती की अस्मत लूटी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया और किसी को कुछ बताने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए उससे दूरी बनाने लगा। जिसके बाद पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Next Post

शिकारियों के ठिकानें मिल रहे, शिकारी नहीं

Wed Feb 5 , 2025
तीसरे दिन भी चली देवरी में छापेमारी जबलपुर: तेंदुए के शिकार के मामले में वन विभाग टीम की देवरी में तीसरे दिन भी छापेमारी हुईलेकिन टीम को शिकारियों के ठिकानें मिल रहे है परंतु शिकारी नहीं। वन विभाग को वन्य प्राणियों के शिकार करने वाले पारधी गिरोह की तलाश हैं […]

You May Like