शिकारियों के ठिकानें मिल रहे, शिकारी नहीं

तीसरे दिन भी चली देवरी में छापेमारी
जबलपुर: तेंदुए के शिकार के मामले में वन विभाग टीम की देवरी में तीसरे दिन भी छापेमारी हुईलेकिन टीम को शिकारियों के ठिकानें मिल रहे है परंतु शिकारी नहीं। वन विभाग को वन्य प्राणियों के शिकार करने वाले पारधी गिरोह की तलाश हैं लेकिन गिरोह के सदस्य टीम की गिरफ्त से दूर है।विदित हो कि शनिवार को समाधि रोड से लगे जबलपुर-मंडला की बॉर्डर पर शनिवार को झाडिय़ों में एक मादा तेंदुआ मिला था। तेंदुए के शव के पिछले पैरों का काटा गया था।

जांच में यह बात सामने आयी कि तेंदुए को करंट लगाकर मारा गया था। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि भी हो गई। देवरी गांव के जिन मकानों में तलाशी ली गई, वहां बाघ की मूंछ के बाल, नाखून, तीन से चार हिरण की खालें, तेंदुए के पंजे व कई अंग भी जब्त किए गए हैं। गांव वालों से की गई पूछताछ में पता चला कि बंद पड़े मकान पारधी गिरोह के सदस्यों के हैं।

Next Post

फ़्लाइओवर के नीचे रोज़ बढ़ रही कारों की संख्या

Wed Feb 5 , 2025
रुक रहा है यातायात जबलपुर:नगर में अभी तक फुटपाथो पर ही अतिक्रमणकारियों का कब्जा था, लेकिन अब सड़को के साथ साथ फ्लाइओवर के नीचे बनी सर्विस रोड पर भी अवैध पार्किंग होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। फ्लाइओवर के नीचे पैदल सड़क क्रॉस करने वालो के लिए […]

You May Like