रुक रहा है यातायात
जबलपुर:नगर में अभी तक फुटपाथो पर ही अतिक्रमणकारियों का कब्जा था, लेकिन अब सड़को के साथ साथ फ्लाइओवर के नीचे बनी सर्विस रोड पर भी अवैध पार्किंग होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। फ्लाइओवर के नीचे पैदल सड़क क्रॉस करने वालो के लिए बनाई गई जगह पर भी पार्किंग विकसित हो गई है। दशमेश द्वार, महानद्दा रोड, रानीताल एवं दमोहनाका चौराहे समेत कई इलाकों में इस तरह की अवैध पार्किंग से ट्रैफिक जाम के साथ एक्सीडेंट जोन भी बनने लगा हैं। इधर ट्रैफिक पुलिस इन अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है।
इसलिए बनाए गए हो फ्लाईओवर…?
मदन महल से लेकर दमोह नाका तक बने लगभग सात किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के नीचे जगह-जगह पार्किंग एवं छोटे दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। आलम यह है कि दशमेश द्वार से महानद्दा रोड पर फ्लाईओवर के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रहती है। यहां तक की सड़क पार करने की जगह भी नहीं छोड़ी जाती है। जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि मानो फ्लाइओवर का निर्माण सिर्फ अवैध पार्किंग को सहारा देने के लिए ही किया गया हो।
इनका कहना है
फ्लाइओवर के नीचे खड़ी हो रही गाड़ियों के ख़िलाफ़ रोज़ाना ज़ब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
बैजनाथ प्रजापति, डीएसपी, यातायात विभाग
