तेहरान, 18 फरवरी (वार्ता) ईरान और सूडान ने सोमवार को द्विपक्षीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी।
समझौता ज्ञापनों पर ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और उनके सूडानी समकक्ष अली यूसुफ अहमद ने हस्ताक्षर किए।
आईआरएनए के अनुसार एक एमओयू राजनयिक और सेवा पासपोर्ट रखने वाले ईरानी और सूडानी नागरिकों को द्विपक्षीय वीजा छूट देता है, जबकि दूसरा राजनयिक समन्वय बढ़ाने के लिए एक संयुक्त राजनीतिक समिति की स्थापना करता है।
