कार से ढुल रही शराब पकड़ाई

जबलपुर। अमन नगर अमखेरा रोड में गोहलपुर पुलिस ने दबिश देते हुए कार से लाई जा रही शराब पकड़ी है। इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने मौके से 153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 पाव देशी शराब और कार

जप्त कर ली है।

टीआई श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि खजरी खिरिया बाईपास से सफेद रंग की आई टेन क्रमांक एमपी 20 सीएफ 7527 में अवैध शराब परिवहन कर बेचने ले जा रहे कार सवार दीपक रजक 27 वर्ष निवासी डुमना रोड सैनिक सोसायटी, आदित्य साहू 21 वर्ष निवासी सिद्धबाबा साहू मोहल्ला घमापुर अमन नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार की तलाशी के दौरान 153 बॉटल अंग्रेजी एवं 50 पाव देशी शराब रखी मिली। पुलिस ने शराब 2 मोबाईल, आई टेन कार जप्त करते हुये आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल की तरफ पथराव

Sat Apr 26 , 2025
  समाज विशेष में आक्रोश, सीसीटीवी में वारदात कैद, एफआईआर दर्ज   जबलपुर। रांझी अंतर्गत व्हीकल कालोनी मड़ई में माहौल बिगाड़ा की कोशिश की गई तत्वों ने एक धार्मिक स्थल की तरफ पथराव किया। जिसको लेकर समाज विशेष में आक्रोश है‌। पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है […]

You May Like