कल होगा 27 वां सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन

ग्वालियर: नारायण वृद्धाश्रम जागृति नगर पिछले 27 वर्षों से हर वर्ष सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करती आ रही है। इस बार 27 वां सामुहिक विवाह 14 मार्च को होगा। 12 मार्च को रिंग सेरेमनी सगाई और 13 मार्च को हल्दी मेहंदी कार्यक्रम रहेगा जिसमें सभी 11 जोड़ों को वस्त्र, लंहगा चूनरी, ज्वेलरी भेंट की जाएगी ताकि सभी जोड़े बारात वाले दिन तैयारी से आएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, कमल माखीजानी, श्रीमती समीक्षा गुप्ता का आशीर्वाद सभी जोड़ों को प्राप्त होगा। ग्वालियर में सबसे पहले नारायण वृद्धाश्रम खोलने का संकल्प श्रीमती लक्ष्मी गर्ग ने लिया और आज उनकी पुत्रवधु उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है। आश्रम में वर्तमान में 38 वृद्धजन निवासरत है जो समाज ओर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रहा है विवाह में सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान देने के साथ कई संस्थाएं भी अलग से उपहार भेंट करती है। इस हेतु एक माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है।

Next Post

'पेड पीरियड लीव' अनिवार्य करने से महिलाओं के रोजगार पर पड़ेगा बुरा असर, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, सीजेआई बोले- कानून बना तो कंपनियां नौकरी देने से बचेंगी

Fri Mar 13 , 2026
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ‘पेड लीव’ देने के लिए कानून बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने टिप्पणी की कि यदि इस तरह के अवकाश […]

You May Like