
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
परमार ने कहा कि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जिन समस्याओं के समाधान में समय लगेगा, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और क्षेत्रीय मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।
