ननि अधिकारियों द्वारा हरित महाअभियान के समर्थन में एक दिवस के वेतन का सहयोग

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में निगम अधिकारियों ‘एक दिन के वेतन’ का सहयोग

 

रीवा। शासन द्वारा संचालित हरित महाअभियान को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन की भावना से नगर निगम रीवा के अधिकारियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।

निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे एवं निगम के समस्त अधिकारियों ने अपने एक दिवस के वेतन का अंशदान हरित महाअभियान हेतु प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयुक्त डॉ. सोनवणे ने कहा कि वृक्षारोपण एवं हरियाली बढ़ाने जैसे कार्यों में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। नगर निगम परिवार इस नेक पहल में सहभागी बनकर सकारात्मक संदेश देने के लिए संकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि हरित महाअभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों का योजनाबद्ध ढंग से संचालन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा अब तक 10,000 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है, जिसमें विभिन्न सहयोगी संस्थानों का सक्रिय योगदान रहा है। इन पौधों की देखभाल हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे उनका संरक्षण व संवर्धन समयबद्ध रूप से किया जा सके।

इसके साथ ही, निगम द्वारा आगामी समय में 1 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा।

निगम आयुक्त ने समस्त नागरिकों एवं सहयोगी संस्थाओं से अपील की है कि वे भी इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए नगर को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करें ।

Next Post

कांग्रेस के सेमरिया विधायक पर कर्मचारी ने लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

Fri Jul 25 , 2025
रीवा।सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और उनके कर्मचारियों पर मारपीट किये जाने का आरोप उनके एक कर्मचारी द्वारा लगाया गया है. दरअसल तीन महीने का वेतन मांगने पर फार्म हाउस में बंधक बनाकर मारपीट किये जाने के आरोप के बाद मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया. एफआईआर न लिखे […]

You May Like