कांग्रेस के सेमरिया विधायक पर कर्मचारी ने लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

रीवा।सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और उनके कर्मचारियों पर मारपीट किये जाने का आरोप उनके एक कर्मचारी द्वारा लगाया गया है. दरअसल तीन महीने का वेतन मांगने पर फार्म हाउस में बंधक बनाकर मारपीट किये जाने के आरोप के बाद मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया. एफआईआर न लिखे जाने का विरोध करते हुए सत्ता दल के पूर्व विधायक समर्थको के साथ थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गये. इस दौरान पुलिस और पूर्व विधायक के बीच जमकर नोकझोक हुई. देर रात तक थाने का घेराव चलता रहा. वही सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कर्मचारी के आरोपो को गलत और बेबुनियाद ठहराते हुए दो कर्मचारियो का विवाद बताया और कहा कि यह राजनीतिक विरोधी मेरे खिलाफ षडय़ंत्र कर रहे है.

दरअसल पिछले एक वर्ष से सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के तिघरा स्थित फार्म हाउस में काम करने वाले अभिषेक तिवारी उर्फ नितिन पिता सतीष तिवारी निवासी भलुआ ने आरोप लगाया कि गुरूवार की शाम 6.30 बजे फार्म हाउस में विधायक अभय मिश्रा और उनके कर्मचारियो द्वारा बंधक बनाकर मारपीट की गई है. पीडि़त के मुताबिक उसके द्वारा किसी तरह से बच कर निकलने के बाद रात 2 बजे थाने पहुंचकर शिकायत की. लेकिन एफआईआर नही लिखी गई. दूसरे दिन शुक्रवार को मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया. विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज न किये जाने को लेकर भाजपा के सेमरिया से पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और उनके समर्थक थाने पहुंचे जहा जमकर बवाल हुआ. नाराज पूर्व विधायक धरने पर बैठ गए और एफआईआर दर्ज करने पर अड़े रहे.

पूर्व विधायक और पुलिस के बीच झूमाझटकी

अभिषेक तिवारी उर्फ नितिन के साथ हुई मारपीट ने राजनीतिक रंग ले लिया है. चोरहटा थाने में एफआईआर न लिखे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और परिजन थाने पहुंचे और विरोध करते हुए धरने पर बैठ गये. जिसमें सेमरिया क्षेत्र के कई भाजपा नेता शामिल रहे. दोपहर बाद पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी पहुंचे और एफआईआर दर्ज न किये जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कल से लेकर अभी तक आखिर एफआईआर क्यो दर्ज नही की गई. इस दौरान पुलिस और पूर्व विधायक के बीच नोकझोक के साथ झूमा झटकी हुई. पूर्व विधायक और सीएसपी के बीच तीखी नोकझोक के दौरान पूर्व विधायक ने सीएसपी रितु उपाध्याय को असंवेदनशील बताया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की. नाराज पूर्व विधायक थाने में पीडि़त को लेकर धरने पर बैठ गए और कहा जब तक विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही होगी और युवक को न्याय नही मिलेगा, नही हटेगे. नोकझोक के बीच पूर्व विधायक के सामने थाना प्रभारी आशीष मिश्रा सहित पुलिसकर्मी हाथ जोड़ते नजर आए. देर रात तक थाने में हंगामा और धरना चलता रहा.

सेमरिया विधायक ने आरोप को बताया निराधार और बेबुनियाद

सेमरिया से विधायक अभय मिश्रा ने कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपो को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताते हुए इसे न सिर्फ कर्मचारियों के बीच विवाद बताया बल्कि राजनीतिक विरोधियो का षडयंत्र बताया. उन्होने कहा कि मेरी गैर मौजूदगी में कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था. अभिषेक तिवारी द्वारा दूसरे कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसकी उंगली काट दी थी. जिस पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज हुई. उसके बाद अभिषेक ने मेरे राजनीतिक विरोधियो के साथ मिलकर आरोप लगा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है. भाजपा नेता इस षडय़ंत्र में शामिल है और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में लगे है.

Next Post

बीछी के खैरपुर मार्ग में गिरा विशालकाय पेड़,ट्रैफिक रहा जाम

Fri Jul 25 , 2025
सिंगरौली। बघोर से बीछी मार्ग के खैरपुर टोला बजहा मुख्य मार्ग में आज दिन शुक्रवार की दोपहर बाद एक विशालकाय पेड़ सड़क पर धराशाय हो गया। जहां आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय तेज हवाओं के समय बारिश हो रही थी। इसी […]

You May Like