बीछी के खैरपुर मार्ग में गिरा विशालकाय पेड़,ट्रैफिक रहा जाम

सिंगरौली। बघोर से बीछी मार्ग के खैरपुर टोला बजहा मुख्य मार्ग में आज दिन शुक्रवार की दोपहर बाद एक विशालकाय पेड़ सड़क पर धराशाय हो गया। जहां आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय तेज हवाओं के समय बारिश हो रही थी। इसी दौरान ग्राम खैरपुर टोला बजहा कमल यादव घर के सामने विशालकाय पेड़ गिर जाने से देर शाम तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। हालांकि आसपास के ग्रामीण पेड़ की डालियों को काटने का कार्य कर रहे थे।

Next Post

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, मारपीट और चाकूबाजी

Fri Jul 25 , 2025
पिपलियामण्डी। सोशल मीडिया पर समाज के विरुद्ध पोस्ट डालने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like