महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के हित में ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथियों का विस्तार किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार निर्धारित विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के नियमित पी-एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 20 जुलाई 2026 निर्धारित थी, उसे ₹200 विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 28 जुलाई 2026 कर दिया गया है।इसी प्रकार बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर तथा चार वर्षीय समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आई.टी.ई.पी.) के अंतर्गत संचालित बी.एससी.-बी.एड., बी.ए.-बी.एड. एवं बी.कॉम.-बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 25 जुलाई 2026 थी, उसे ₹200 विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों से, जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर सके थे, अपील की है कि वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

Next Post

शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी

Tue Jul 28 , 2026
धनुष आज भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। अभिनय के साथ उन्होंने गायन, निर्देशन और निर्माण में भी सफलता हासिल की। जन्मदिन पर जानिए उनके संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी। मुंबई, साउथ एक्टर धनुष का जन्म 28 जुलाई 1983 को हुआ था। धनुष आज अपना 43वां जन्मदिन […]

You May Like