मंत्रियों को इस्तीफा दिलाकर दिल्ली भेजने की तैयारी में भाजपा: कांग्रेस

भोपाल। मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल राज ने कहा कि मध्यप्रदेश में कुछ मंत्रियों से इस्तीफा दिलाकर उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है। एक बयान में उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के भीतर की परिस्थितियों के कारण ऐसे कदम उठाए जाने की चर्चा है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिनका तालमेल नहीं बैठ रहा, उन्हें राज्यसभा के रास्ते दिल्ली भेजने की रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक प्रबंधन के जरिए आंतरिक असंतोष को संभालने की कोशिश की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण सदन के लिए इस प्रकार की राजनीतिक व्यवस्था लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं मानी जा सकती। उन्होंने कहा कि जबकि कांग्रेस में राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन संगठनात्मक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है।

 

Next Post

मेट्रो रेल के दूसरे चरण के तकनीकी कार्यों की जांच

Tue Mar 17 , 2026
इंदौर: मेट्रो रेल सुरक्षा कमिश्नर ने आज दूसरे चरण को शुरू करने से पहले तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो के इमरजेंसी स्टॉप, हेल्प प्वाइंट, सीसीटीवी इंटीग्रेशन और इमरजेंसी सर्विस की जांच की. आज मेट्रो रेल कमिश्नर सुरक्षा ने लगातार दूसरे दिन निर्माण कार्य और तकनीकी कार्य […]

You May Like