पोहरी बस स्टैंड पर घूम रहे 7 फीट के मगरमच्छ को पकड़ा

शिवपुरी। शहर के पोहरी बस स्टैंड के पीछे आज सोमवार सुबह एक विशाल मगरमच्छ देखा गया। पुलिया के समीप बैठे इस मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और राहगीर भयभीत होकर दूर से निकलने लगे।

मगरमच्छ की लंबाई लगभग 7 फीट थी और उसका पेट फूला हुआ दिख रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने किसी जानवर, जैसे सूअर या कुत्ते का शिकार किया था, जिसके कारण वह अधिक हिल-डुल नहीं पा रहा था। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लगभग 30 मिनट के सावधानीपूर्वक अभियान के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके उपरांत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

Next Post

छतरपुर में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

Mon Apr 6 , 2026
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को छतरपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भारी उत्साह और गरिमा के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह की शुरुआत ध्वजारोहण और पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।   बूथ स्तर पर […]

You May Like