ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी शहर में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान 113 करोड़ रुपये के सीवेज प्रोजेक्ट में भारी भ्रष्टाचार का आरोप खुलकर लगाया है।
उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परदादा (माधव महाराज) के जमाने की पुरानी सीवर लाइन आज भी काम कर रही है, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी नया आधुनिक प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ और कोर्ट के स्तर पर निष्पक्ष समीक्षा व जांच कराई जाएगी, और मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी से नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।
Next Post
मोहम्मद रफी को मानते थे आदर्श, संगीत प्रतियोगिता जीतकर मिला था महेंद्र कपूर को नवरंग में गाने का मौका
Sun Sep 27 , 2026
मुंबई, मेरे देश की धरती और चलो एक बार फिर से जैसे गीतों से पहचान बनाने वाले महेंद्र कपूर ने मनोज कुमार के साथ कई यादगार गाने दिए। उन्हें पद्मश्री समेत कई सम्मानों से नवाजा गया था। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के मशहूर गायक महेंद्र कपूर की आवाज आज भी […]
