भोपाल।सकल हिंदू समाज शहर भर में आज शुक्रवार को प्रदर्शन करेगा. लव जिहाद के विरोध में भोपाल के 25 प्रमुख चौराहों पर शाम 5 से सनातन समाज के लोग अपनी आवाज बुलंद करेंगे.प्रदर्शनों को अलग-अलग वक्ता संबोधित करेंगे. हिंदु समाज ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों की उपस्थिती होने की बात कही है. नगर के बोर्ड आफिस चौराहा, बीमा कुंज, अशोका गार्डन, वाजपेयी नगर, बैरागढ़, आशिमा मॉल, करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैंड, डीआईजी बंग्ला सहित स्थानों पर प्रदर्शन किए जाएंगे.
सकल हिंदू समाज लव जिहाद के विरोध में आज करेगा प्रदर्शन
