जल संरक्षण के अभियान में लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

इछावर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्राम नरसिंहखेड़ा में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है. हम सभी का यह दायित्व है कि हम इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जल का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करें.

उन्होंने कहा कि नागरिकों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय पर निराकरण हो रहा है. पहले चलाए गए राजस्व महाभियानों के तहत नागरिकों के सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण किए गए हैं. राजस्व संबंधी कार्यों के लिए नागरिकों को परेशान न होना पड़े इसके लिए सक्षम कार्यतंत्र सरकार द्वारा विकसित किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं. इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है. सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

 

Next Post

गायत्री महायज्ञ में राय परिवार ने दिए 5 लाख रुपए

Fri May 2 , 2025
सीहोर। गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा आयोजित 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में समाज सेवी अखिलेश राय और श्रीमती अरुणा सुदेश राय की उपस्थिति में पूर्णाहुति संपन्न हुई. उन्होंने समाज एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना करते हुए महायज्ञ में आहुति दी. इस महा आयोजन में राय परिवार द्वारा 5 […]

You May Like