झिंगरी में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पिटाई, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

छतरपुर। जिले के भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगरी में एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम आदिवासी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने किसी पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार 25 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

भक्ति के सागर में डूबा नौगांव: भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed Mar 25 , 2026
छतरपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को नौगांव नगर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के साहू मोहल्ला स्थित प्राचीन शंकर मंदिर से एक विशाल और भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और माता के भक्तिमय भजनों के बीच हजारों की […]

You May Like

मनोरंजन