प्रभारी मंत्री सिलावट ने निर्माणाधीन खाद्य प्रयोगशाला का किया निरीक्षण

ग्वालियर। परिवहन कार्यालय के समीप निर्माणाधीन खाद्य प्रयोगशाला का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शेष काम जल्द से जल्द पूर्ण कर यह प्रयोगशाला शुरू करने के निर्देश मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह विहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन व कार्य एजेंसी को दिए। श्री सिलावट ने कहा कि खाद्य प्रयोगशाला का काम पूरा कराने के लिये राज्य शासन से 3 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसलिए प्रयोगशाला के काम में कोई देरी नहीं होना चाहिए।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी उद्देश्य से ग्वालियर में खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है। प्रयोगशाला शुरू होने पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाँच के लिये ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के नमूनों को भोपाल भेजने की जरूरत नहीं रहेगी।

Next Post

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्याओं की सुनवाई

Tue Jun 24 , 2025
ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की समस्यायें सुनीं। साथ ही लोगों के आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 174 आवेदनों में […]

You May Like