जबलपुर:टेलीग्राम में जोड़कर टास्क देते हुए अच्छा रिटर्न का भरोसा देकर साइबर ठग ने साथ 1 लाख 45 हजार 453 रूपये की धोखाधड़ी कर युवक को चपत लगा दी।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि अनिल जायसवाल 34 वर्ष निवासी सेठीनगर गुप्तेश्वर ने लिखित शिकायत की उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया जो बताया कि फ्लिपकार्ड में रिव्यू और रेटिंग बढ़ाने का काम है तो उसने मना कर दिया था.
उक्त द्वारा और भी लुभावने टास्क बताये और उसकी बिना अनुमति के टेलीग्राम में जोड़कर रिव्यू और रेटिंग करने वाले लोगों के स्क्रीन शॉट भेजा जिसमें बहुत ज्यादा पैसे रिटर्न होने के स्क्रीन शॉट थे और बोला कि उसके इस गु्रप में काम करके लोग पैसा कमा रहे हैं आप भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं तो वह उक्त व्यक्ति की बातों मे आकर काम करने लगा, जब पहला टास्क पूरा हुआ तो उसने पेमेंट विड्रा करने की कोशिश की पेमेंट विड्रो के समय पर उनके द्वारा कोई न कोई बहाना बनाया जाने लगा एवं उनके द्वारा और पेमेंट करा लिया जाता था इस तरह उनके दिये यूपीआई आईडी में उसने लगभग 1 लाख 45 हजार 453 रूपये एवं अपने दोस्त के अकाउण्ट से ट्रांसफर कर दिया उसे उक्त मोबाइल धारक द्वारा बातों में फंसाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
