सीधी:क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कुशमी एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर ने सोमवार को भुईमाड़ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भुईमाड़ थाना प्रभारी तेजभान सिंह उपस्थित रहे। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के संपूर्ण क्रियाकलापों का बारीकी से अवलोकन किया।
एसडीओपी ठाकुर ने थाने के समस्त रिकॉर्ड, सुरक्षा प्रबंध तथा पहरा ड्यूटी की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। थाने में दर्ज प्रकरणों की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस कर्मियों से विभिन्न मामलों की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
