सडक़ों के शेष रह गए गड्ढे ठीक करने एवं पेचवर्क का कार्य तेज गति से पूरा करें: कमिश्नर

रीवा:रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को संभागीय समय सीमा की बैठक में ईई लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह अब तक सडक़ों के शेष रह गए गड्ढों को ठीक करने एवं उनके पेचवर्क रिपेयर का कार्य तेज गति से करते हुए शीघ्र पूरा करें. चचाई एवं पूर्वाफाल सडक़ की स्थिति ठीक नहीं है. उसमें सडक़ में व्याप्त गड्ढों को भरने का कार्य एवं पैचवर्क का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए. कमिश्नर ने ब्रिज कॉर्पोरेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सिंगरौली के बरगवां आरओबी ब्रिज का निर्माण कार्य जो धीमी गति से चल रहा है उसे तेज गति से पूरा कराएं.

कमिश्नर ने कहा कि धीमी गति से कार्य करने के कारण एप्रोच रोड में आने-जाने वाले लोगों को रास्ता बंद होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने धीमी गति से कार्य करने वाले ठेकेदार को नोटिस देकर जल्द से जल्द आरओबी का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए और कहा कि अगली बैठक में उन्हें कार्य प्रगति की जानकारी से अवगत कराया जाए. कमिश्नर ने रीवा-हनुमना रोड के गड्ढों को ठीक करने एवं पैचवर्क रिपेयर का कार्य करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने पीआईयू के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह संभाग में जिन-जिन स्थानों पर सांदीपनि विद्यालय बना रहे हैं वहां पर ड्राइंग और डिजाइन का विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए कक्षाओं के ब्लैक बोर्ड एक समान ऊंचाई पर ही बनाएं.

कमिश्नर ने इस बात पर सख्त नाराजगी जाहिर की की वर्तमान में सांदीपनि स्कूलों में ब्लैक बोर्ड समान ऊंचाई से अधिक हाइट पर बनाए गए हैं जिससे शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड में लिखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कमिश्नर ने सांदीपनि स्कूल के स्टाफ के लिए पृथक से वॉशरूम और शेडयुक्त वाहन पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए और कहा कि संदीपनि स्कूलों में जो भी कार्य किया जाए वह गुणवत्तापूर्ण किया जाए. सामग्री उपयुक्त न होने पर उससे निर्माण कार्य न करें.

Next Post

हैदराबाद के 'द गौडियम स्कूल' में आईएसएसओ नेशनल जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप संपन्न

Wed Oct 28 , 2026
हैदराबाद, 28 अक्टूबर (वार्ता) इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएसएसओ) ने हाल ही में हैदराबाद के ‘द गौडियम स्कूल’ में अपनी नेशनल जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में देश भर के 115 स्कूलों के युवा छात्र-एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसमें लड़कों और लड़कियों […]

You May Like