जनता में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने का जनादेश दिया है: श्रवण कुमार

पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पूरे बिहार की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के हाथ को मजबूत करने और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने के लिए जनादेश दिया है।
श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक सीट पर उम्मीदार को नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मिला है। उन्होंने कहा कि नालंदा श्री कुमार का गृह क्षेत्र है और यहां अन्याय के लिए कोई जगह नही है।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि जीविका दीदी को पैसे देकर सरकार ने अपना फर्ज निभाया। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं यदि सशक्त होंगी तो राज्य तरक्की करेगा और विकास करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं को भागीदार बनाने के लिए उन्हें दस हजार की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार शुरू होने के बाद उन्हें दो लाख रुपया पुनः दिया जाएगा। महिला उत्थान मुख्यमंत्री का संकल्प है, जिसे पूरा करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

Next Post

बिहार चुनाव परिणाम उम्मीद के अनुसार, जनता ने महागठबंधन को नकारा: संजय झा

Fri Nov 14 , 2025
पटना, 14 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की भारी जीत के रुझानों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही आ रहे हैं। श्री झा ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के […]

You May Like