जबलपुर: खितौला स्थित ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और नगद 5 लाख 8 हजार रूपए लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे शहर लाने के बाद रिमांड में लेकर लंबी पूछताछ की गई इसके बाद रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि 11 अगस्त 2025 को थाना खितौला, जिला जबलपुर स्थित ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती पड़ी थी। 5 डकैतों की पहचान कर पूर्व में 3 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा रईस सिंह लोधी, हेमराज सोनू, बर्मन, विकास चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। 23-24 सितम्बर को बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना के कोलुबरा के रहने वाले जहांगीर आलम अंसारी और शेरघाटी के हरिओम ज्वेलर्स के मालिक हरिप्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया था।
जबकि 28 सितम्बर को बिहार के गया जिले के आमस थाना के बेलखेड़ा गांव के रहने वाले गोलू पासवान को दबोचा गया गया था गोलू के एक अन्य साथी उमेश पासवान की गिरफ्तारी 19 सितम्बर को की गई थी। आरोपियों से अब तक लगभग साढ़े तीन किलो सोने जब्त हो चुका है। साथ ही दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। प्रकरण में डकैत बच्चू उर्फ पासवान फरार चल रहा था.
जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई थी। लोकेशन ट्रेस होन पर क्राइम ब्रांच की टीम बिहार गई और वहां से बच्चू को दबोच लिया। जिसने पूछताछ मेंं अपने हिस्से का गोल्ड साथी को देना बताया है। पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर शहर लेकर आई और न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब एक और आरोपी और बचे हुए गोल्ड की तलाश में जुटी है।
