नगर निकाय चुनाव के कारण बंद रहे मुद्रा और शेयर बाजार

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) बृहन्नमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) चुनावों के कारण मुद्रा और शेयर बाजारों में गुरुवार को अवकाश रहा।

महाराष्ट्र के अन्य नगर निकायों के साथ बीएमसी के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बताया है कि इस अवसर पर शेयर बाजारों में सभी प्लेटफॉर्म पर कारोबार बंद है। मुद्रा बाजार में भी आज अवकाश है।

बाजार में शुक्रवार से सामान्य कारोबार होगा।

Next Post

म्बोको ने मेडिसन कीज को चौंकाया

Thu Jan 15 , 2026
एडिलेड, 15 जनवरी (वार्ता) 19 साल की कनाडाई खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको ने गुरुवार को एडिलेड इंटरनेशनल में मैडिसन कीज के टाइटल डिफेंस को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर खत्म कर दिया। यह इस हफ्ते डब्ल्यूटीए 500 इवेंट में खेले गए उतने ही मैचों में उनकी तीसरी तीन-सेट वाली जीत थी। […]

You May Like