इंदौर: गुरुवार को शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते महापौर और निगम आयुक्त सहित अधिकारियों में मैदान संभाला. महापौर ने पलासिया वाल्मीकि बस्ती और आयुक्त ने शहर में अलग अलग क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ सफाई की मॉनिटरिंग की. कल सफाई कर्मचारियों से जुड़ी पंचायत के नेताओं के साथ कलेक्टर, आयुक्त ओर पुलिस अधिकारियों बैठक कर व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करने की चर्चा की थी.शहर में पिछले चार दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है. सफाई कर्मचारियों द्वारा 9 सूत्रीय मांग की जा रही है.
मांगे नहीं मानने को लेकर शहर में कई स्थानों पर कर्मचारियों ने कचरा सड़कों फैलाने और निगम गाड़ियों केके नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. इसके बाद प्रशासन ने सख्ती करते हुए सफ़ाई कर्मचारियों पंचायत के नेताओं के साथ बैठक की ओर स्पष्ट कर दिया था कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगाड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं. इसके बाद सारी पंचायतों केफ नेताओं के सुर बदले और उन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया. वहीं आज अलसुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव पलासिया स्थित वाल्मीकि बस्ती पहुंचे. उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील कर कहा कि आपकी उचित मांगो पर सुनवाई की जाएगी.
साथ ही ऊपर भोपाल स्तर पर भी चर्चा होगी. महापौर भार्गव ने सफाईकर्मियों से कहा कि शहर का नाम आपकी मेहनत का परिणाम है. आप शहर का नाम खराब करोगे, तो आपका भी नसम खराब होगा. आपसे आग्रह है कि आप सफाई व्यवस्था बिगड़ने नहीं दे. दूसरी ओर निगम आयुक्त शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ सुबह जल्दी सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने पहुंचे. आयुक्त ने शहर में कई इलाकों में कचरा संग्रहण और गाड़ियों की व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को सफाई की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने अधिकारियों को गाड़ियों या अन्य व्यवस्थाओं की बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए.
वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई की तैयारी
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में मुख्य भूमिका वाल्मीकि सेना द्वारा निभाई जा रही है. सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि वाल्मीकि सेना से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने ही सड़कों पर कचरा फेंकना और निगम गाड़ियों को रोकने के साथ कचरा संग्रहण में रुकावट डाली है. उक्त मामले को लेकर महापौर, कलेक्टर, निगम आयुक्त द्वारा सबूत एकत्र कर वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है
