जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने पार्थ जिंदल को चेयरमैन नियुक्त किया

मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक मंडल ने श्री पार्थ जिंदल को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। श्री जिंदल इस संयुक्त उपक्रम के गठन के समय से ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक मंडल में शामिल रहे हैं। वह कंपनी की उत्पाद रणनीति, विनिर्माण विस्तार और स्थानीयकरण कार्यक्रम को आकार देने में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

जेएसडब्ल्यू समूह की विभिन्न कंपनियों का श्री जिंदल नेतृत्व कर रहे हैं। वह जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक, जेएसडब्ल्यू के प्रबंध निदेशक, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स लिमिटेड के चेयरमैन और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के निदेशक मंडल में निदेशक भी हैं। वह जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक तथा आईपीएल की टीम डेल्ही कैपिटल के चेयरमैन और सह-मालिक भी हैं।

.....

Next Post

सरई में सहारा पीड़ितों का शक्ति प्रदर्शन, बाजार बंद कर निकली विरोध रैली

Mon Aug 31 , 2026
सरई : सहारा इंडिया सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों में फंसी जमा पूंजी वापस कराने की मांग को लेकर सरई में चल रहा आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। गांधी चौक पर जारी क्रमिक अनिश्चितकालीन धरने के छठवें दिन शनिवार को पीड़ित जमाकर्ताओं ने बाजार बंद कराया और विरोध रैली […]

You May Like