होटल में महिला सहकर्मी से ज्यादती, कमरे में बंधक बनाकर किया बलात्कार

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र के निपानिया स्थित एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ वहीं के एक सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता के साथ गलत काम किया, बल्कि उसके अश्लील फोटो खींचकर पति को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।लसूडिया पुलिस ने 28 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रवींद्र पिता छोटे लाल जाटव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 8 अप्रैल को होटल की दूसरी मंजिल पर हुई।

सुबह करीब 11 बजे आरोपी रवींद्र ने उसे किचन के काम में मदद और कमरे की सफाई के बहाने दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में बुलाया। महिला जैसे ही कमरे के अंदर पहुंची, आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती की। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींच लिए। वारदात के बाद आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की, तो वह ये फोटो उसके पति को भेज देगा और इंटरनेट पर वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है

Next Post

​गौरझामर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: 18 महीने का काम 4 साल में भी अधूरा, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया चक्काजाम

Wed Jun 3 , 2026
गौरझामर: सरकार और जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और हर घर जल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है. केसली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पठाखुर्द में आज भी ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे […]

You May Like