इटारसी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने इटारसी रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन रोड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राजपूत ने बताया कि कार पार्किंग के समीप ऑटो स्टैंड स्थापित करने का उनका पूर्व प्रस्ताव रेलवे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। इसके चलते अब स्टेशन के सामने ऑटो सुव्यवस्थित ढंग से खड़े हो रहे हैं और यातायात जाम की समस्या में कमी आई है।

उन्होंने स्टेशन के सामने की मुख्य सड़क की स्थिति और पार्किंग व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों ने जेडआरयूसीसी सदस्य द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि यह निरीक्षण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों के बीच यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।

 

Next Post

नाला निर्माण की भेंट चढ़ने लगा करोड़ों की लागत से बना साइकिल ट्रैक

Tue Jan 20 , 2026
सतना: स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से बने साइकिल ट्रैक को तोड़े जाने का काम शुरू हो गया है। शहर के पश्चिमी हिस्से में हाइवे के किनारे बनाए गए इस साइकिल ट्रैक पर सोमवार को जेसीबी मशीन चला दी गई। बताया जा रहा है कि यह […]

You May Like