बकायादारों के काटे गये कनेक्शन, अब कुर्की की तैयारी

रीवा:विद्युत बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्यवाही पूर्व संभाग द्वारा शुरू की गई है. सभी वितरण केन्द्रों में कनेक्शन काटे जा रहे है. लगभग एक हजार कनेक्शन अभी तक काटे गये है. कई उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद बिल का भुगतान भी कर रहे है.गुढ़, गोविंदगढ़, बदरांव, मनगवां, रायपुर, गंगेव एवं माणिकवार में बकाया राशि वाले विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली विभाग द्वारा लगातार विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है. जो उपभोक्ता बिल नही जमा कर रहे उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही के लिये भी नोटिस जारी किया गया है.

वसूली को लेकर कार्यपालन यंत्री से लेकर एई-जेई तक मैदानी स्तर पर उतरे हुए है. टीम गठित कर नोटिस जारी की जा रही है, साथ ही विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज किये जा रहे है. पूर्व संभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील यादव ने बताया कि लगभग एक हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये है. कटे हुए कनेक्शनों की चेकिंग के लिए भी टीम गठित की गई है, जो लगातार जांच कर रही है.

अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं. उन्होने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, मुख्य अभियंता श्रीमती प्रमा पाण्डेय एवं अधीक्षण यंत्री बी.के शुक्ला के निर्देश पर बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही हो रही है. कनेक्शन काटने के साथ जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नही कर रहे उनके यहा कुर्की की कार्यवाही की जाएगी और इसके लिये सभी वितरण केन्द्रों में नोटिस जारी की जा रही है.

Next Post

नामांतरण के लिए 2 लाख रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते पटवारी पकड़ाया

Tue Sep 29 , 2026
इंदौर: खरगोन में कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में दो लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में पटवारी और तहसीलदार सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता पुनीत […]

You May Like