नामांतरण के लिए 2 लाख रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते पटवारी पकड़ाया

इंदौर: खरगोन में कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में दो लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में पटवारी और तहसीलदार सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता पुनीत नाड़ीवाल ने पत्नी के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के लिए तहसीलदार अंतरसिंह कनेश से संपर्क किया था।

आरोप है कि तहसीलदार ने संबंधित पटवारी से बात करने को कहा। इसके बाद पटवारी खुमसिंह धारवे ने पटवारी कुलदीप यादव के माध्यम से दो लाख रुपए रिश्वत मांगी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप किया और खुमसिंह धारवे को 20 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। मामले में तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय का कहना है कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Next Post

सर्व मानव कल्याण महासंघ ने माँगी आरटीआई के तहत विभिन्न जानकारियाँ

Tue Sep 29 , 2026
​ग्वालियर: सर्व मानव कल्याण महासंघ ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के तहत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी के लोक सूचना अधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी जानकारियाँ माँगी गई हैं।​महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप चौरसिया द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र के माध्यम से […]

You May Like