अगले 20 दिनों तक होगी पेयजल टंकियों एवं फिल्टर प्लांट की चरणबद्ध सफाई

सतना: शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम सतना द्वारा 23 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक शहर की विभिन्न पेयजल टंकियों एवं जल शोधन संयंत्रों (फिल्टर प्लांट) की चरणबद्ध सफाई, धुलाई तथा कीटाणुशोधन का कार्य किया जाएगा। सफाई कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

डॉ. शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक मात्रा में पेयजल का पूर्व भंडारण कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 23 जुलाई को टिकुरिया टोला टंकी (वार्ड 42, 43, 44 एवं 45), 24 जुलाई को बायपास टंकी (वार्ड 22, 37, 43 एवं 45 का अंश), 25 जुलाई को सब्जी मंडी टंकी (वार्ड 35, 36, 38, 39, 40, 41 एवं 42 का अंश), 26 जुलाई को झंकार टाकीज टंकी (वार्ड 5, 6, 7 एवं 8), 27 जुलाई को व्यंकट क्रमांक-2 टंकी (वार्ड 24 एवं 25), 28 जुलाई – नई बस्ती टंकी क्रमांक-1, 29 जुलाई को नई बस्ती टंकी क्रमांक-2, 30 जुलाई को संतोषी माता टंकी, 31 जुलाई को अशोक विहार टंकी, 01 अगस्त को धवारी टंकी, 02 अगस्त को जवाहर नगर टंकी, 03 अगस्त को सिविल लाइन टंकी, 04 अगस्त को बगहा टंकी, 05 अगस्त को पतेरी टंकी, 06 अगस्त को फिल्टर प्लांट (डब्ल्यूटीपी) टंकी, 07 अगस्त को सांसद निवास टंकी, 08 अगस्त को ट्रांसपोर्ट नगर टंकी, 09 अगस्त को नजीराबाद टंकी, 10 अगस्त को फिल्टर प्लांट क्लेरिफायर और 11 अगस्त को फिल्टर प्लांट सम्प वेल की सफाई की जाएगी।

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफाई कार्य के दौरान होने वाली अस्थायी असुविधा को जनहित में स्वीकार करते हुए सहयोग प्रदान करें। नियमित सफाई एवं कीटाणुशोधन से पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Next Post

ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान

Wed Jul 22 , 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने जोसेफ आउन से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लेबनान भविष्य में अब्राहम अकॉर्ड्स का हिस्सा बन सकता है, जिससे दोनों देशों में शांति आएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बहुत ही बड़ा और ऐतिहासिक बयान दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस […]

You May Like