इच्छापुर हाईवे पर बलवाड़ा रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू

इंदौर: इंदौर इच्छापुर फोरलेन हाईवे के निर्माण की एक बाधा और खत्म हो गई. रेलवे की अनापत्ति मिलने से रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू हो गया है. यह ब्रिज नौ सौ मीटर लंबा और छह लेन चौड़ा बनेगा. ब्रिज का काम एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.इंदौर इच्छापुर फोर हाईवे सड़क निर्माण का काम चल रहा है. सड़क तीन अलग अलग हिस्सों में बन रही है. सड़क के मैन कैरेज वे करीब 90 प्रतिशत बन चुके है। तीन टनल में एसडी दो टनल की फिनिशिंग का काम प्रगति पर है.

एक टनल में गांव की आपत्ति है, तो काम रुका हुआ है. ताजा मामला बलवाडा रेलवे ओवर ब्रिज का है, जिसकी अनुमति रेलवे ने अब जारी की है. बलवाड़ा में एनएचएआई ने रेलवे से एनओसी मिलते ही काम शुरू कर दिया है. यह रेलवे ब्रिज एक वर्ष में पूरा बनकर तैयार होगा. यह सिक्स लेन चौड़ा बनाया जाएगा. सड़क फोरलेन बन चुकी है. इंदौर इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग का पहला हिस्सा तेजाजी नगर बायपास से बलवाड़ा तक 38 किलोमीटर लंबा है. इसमें बलवाड़ा के वहां रेलवे लाइन है, इसलिए एनएचएआई ने रेलवे ओवर ब्रिज प्रस्तावित किया था. अब उक्त ब्रिज को बनाने का काम हाईवे सड़क निर्माण कंपनी मेघा इंजीनियरिंग ने शुरू कर दिया है.

टेंडर हो चुकेः बांझल
एनएचएआई के रीजन प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोमेश बांझल ने कहा कि ब्रिज निर्माण के टेंडर हो चुके है. कम्पनी ने काम भी शुरू कर दिया है, ब्रिज को बनने का एक वर्ष का समय निर्धारित किया है.

Next Post

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव की धूम

Mon Feb 10 , 2025
17 फरवरी से 9 दिवस तक धार्मिक आयोजन होंगे महाशिवरात्रि के पर्व पर 10 लाख श्रद्धालू आएंगे अन्न क्षेत्र से बंटेगी फलाहारी खिचड़ी उज्जैन:विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. 26 फरवरी को इस महापर्व पर लाखों श्रद्धालु देश भर से बाबा के दर्शन करने […]

You May Like