आज चंद्र ग्रहण के सूतक काल में बंद रहेंगे अचलेश्वर सहित ग्वालियर के सभी मंदिरों के द्वार

ग्वालियर: ग्वालियर में भी आज खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण रविवार को दोपहर बाद मंदिरों में पट बंद रहेंगे। इस दौरान कुछ मंदिरों में सत्संग व हवन होगा। ग्रहण समाप्ति के बाद सोमवार को मंदिरों का गंगाजल से शुद्धिकरण व अभिषेक के बाद पट खुलेंगे।अचलेश्वर महादेव, गिरिराज मंदिर, खेड़ापति मंदिर में रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद पट बंद होंगे जो सोमवार की भोर खुलेंगे। ग्रहण का 12.57 बजे सूतक काल शुरू हो जाएगा।

जो रात एक बजे तक रहेगा। सूतक काल की मान्यता के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे से शहर के सभी प्रमुख मंदिर में दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे। सोमवार को मंदिर का शुद्धिकरण गंगाजल किया जाएगा। इसके बाद दर्शन खुलेंगे। आज का चंद्र ग्रहण रात में 09:58 बजे लगेगा.

दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श रात में 08:59 पी एम पर होगा और प्रच्छाया से पहला स्पर्श रात 09:58 पी एम पर होगा.यह चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण है. खग्रास चंद्र ग्रहण का अर्थ ​होता है कि वो पूर्ण ग्रहण से ज्यादा आसमान के भाग को अधिग्रहीत करता है. खग्रास की शुरूआत रात 11:01 बजे होगी. इसका परमग्रास रात 11:42 बजे होगा. खग्रास का समापन देर रात 12:22 बजे होगा.

Next Post

कलारी हटवाने महिलाएं सड़कों पर उतरीं

Sun Sep 7 , 2025
ग्वालियर: डबरा में जंगीपुरा रामगढ़ रोड स्थित शराब कलारी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। वार्ड पार्षद सुनीता राजोरिया के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी महिलाओं ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि कलारी से कॉलोनी का माहौल गंदा हो गया है, […]

You May Like