अखंड हरिनाम सप्ताह: ह.भ.प. शिवाजी महाराज बावस्कर के कीर्तन से भक्तिरस में सराबोर हुई बेरडी नगरी

सौसर :​बेरडी क्षेत्र में आयोजित भव्य एवं दिव्य अखंड हरिनाम सप्ताह महोत्सव का तीसरा दिन आध्यात्मिक उल्लास, श्रद्धा और अपार जनसहयोग के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के बुलढाणा से पधारे ख्यातिप्राप्त कीर्तनकार ह.भ.प. शिवाजी महाराज बावस्कर की ओजस्वी और अमृतमयी कीर्तन सेवा ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भक्तिमयी वाणी और प्रेरणादायी प्रबोधन से संपूर्ण बेरडी नगरी श्री विट्ठल-रुक्मिणी की भक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

​कीर्तन के दौरान ताल-मृदंग की गूंज और श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे “ज्ञानोबा-तुकाराम” तथा “जय हरि विट्ठल” के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। ह.भ.प. बावस्कर महाराज ने संत परंपरा और विट्ठल भक्ति के गूढ़ महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में परस्पर प्रेम, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
​महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कीर्तन श्रवण का लाभ लिया और भगवान विट्ठल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं की इस अपार भीड़ और भक्तिभाव से पूरा माहौल साक्षात पंढरपुर वारी जैसा प्रतीत हो रहा था।
​आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से इस सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के आगामी दिनों में भी संत वाणी, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम अनवरत जारी रहेगा।

Next Post

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस और लाठीचार्ज: महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ आंदोलन, करीब 1000 गिरफ्तार

Sun Oct 25 , 2026
पेरिस : फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की बदहाली और पुलिस की सख्ती के खिलाफ शनिवार को 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे, जिनमें पेरिस में करीब 1.10 लाख लोग शामिल थे। पेरिस में मार्च शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अंत में नकाबपोशों के पत्थर, बोतलें और पटाखे फेंकने पर पुलिस […]

You May Like