नयी दिल्ली , 16 अप्रैल (वार्ता) प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने बताया है कि मार्च 2026 में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा कुल 1,81,279 शिकायतों का निवारण किया गया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के काम पर केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की गुरुवार को जारी 47वीं मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगातार 45वें महीने केंद्रीय सचिवालय में मासिक शिकायत निस्तारण का स्तर एक लाख मामलों से ऊपर रहा। विज्ञप्ति के अनुसार मार्च 2026 के लिए जारी शिकायत निवारण सहायता एवं सूचकांक (जीआएआई) रैंकिंग में ग्रुप ए श्रेणी में वित्तीय सेवा विभाग (बीमा प्रभाग), दूरसंचार विभाग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क तथा ग्रुप बी श्रेणी में राजभाषा विभाग, भारी उद्योग मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय शीर्ष पर रहे।

