सीहोर। कल सीवन तट से कुबेरेश्वर धाम तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी. लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, चिकित्सा, फायर ब्रिगेड, पेयजल व सफाई सहित व्यापक तैयारियां की हैं.एसडीएम तन्मय वर्मा को प्रभारी बनाया गया है. सोमवार को ही डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जबकि दिल्ली, मुंबई, सूरत सहित विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं का आना जारी है.
कुबेरेश्वर धाम की कांवड़ यात्रा हेतु व्यापक प्रशासनिक तैयारी
